फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सपा नेता मौलाना तैयब को जिला बदर करने की तैयारी!

Sat, 10 Dec 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
िस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की हत्या के विरोध में उपजे माहौल के बाद युवा तुर्कों का नेतृत्व करना, स्थगित किए गए महासम्मेलन के लिए गांव-गांव जाकर भ्रमण कर लोगों से फत्तेहपुर पहुंचने की अपील करना सपा से निष्कासित किए गए मौलाना तैयब अली को महंगा पड़ सकता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसे गुंडा एक्ट में निरुद्ध कर जिला बदर करने की तैयारी है। 
विज्ञापन


डिडौली के फत्तेहपुर माफी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की 26 नवंबर की शाम मैनाठेर कोतवाली के डींगरपुर में कैबिनेट मंत्री महबूब अली के रिश्तेदार के पेट्रोल पंप पर हत्या के बाद जिले का माहौल गर्मा गया था। कई दिन तक तुर्क समाज के लोगों ने आंदोलन किया।

सपा से निकाले गए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष मौलाना तैयब अली ने तुर्क समाज के युवाओं का नेतृत्व किया था। इसके अलावा दस दिसंबर को स्थगित किए गए        युवा महासम्मेलन में पहुंचने के लिए तुर्क बहुल गांवों में भ्रमण किया था। 
विज्ञापन


पुलिस का आरोप है कि शौकत पाशा की हत्या के बाद पूर्व सपा नेता ने तुर्क समाज के युवाओं को माहौल बिगाड़ने के लिए बरगलाया था। जिस पर पुलिस ने मौलाना तैयब की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।

 उसके खिलाफ डिडौली कोतवाली में मुंबई पुलिस पर हमला कर ड्रग माफिया को छुड़ा ले जाने का मामला है। वरिष्ठ पुलिस सूत्रों के मुताबिक डिडौली कोतवाली पुलिस ने मौलाना तैयब के खिलाफ गुंडा एक्ट और जिला बदर में निरुद्ध करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें