हसनपुर। किसान इंटर काॅलेज ताहरपुर में संकुल स्तरीय कबड्डी बालक वर्ग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
मंगलवार को प्रधानाचार्य धर्मप्रकाश अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान 19 वर्षीय बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में किसान इंटर काॅलेज ताहरपुर की टीम ने प्रथम और श्रीमती धनवती देवी इंटर काॅलेज लुहारी भूड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 14 वर्षीय बालक वर्ग में रामफल सिंह इंटर कॉलेज, रझोहा की टीम ने प्रथम और श्रीमती धनवती देवी इंटर काॅलेज लुहारी भूड़ की टीम ने द्वितीय रही। 17 वर्षीय बालक वर्ग में श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज, हसनपुर को एकल टीम होने के कारण निर्णायक मंडल द्वारा विजेता घोषित किया गया।
मेजबान विद्यालय की टीम के प्रधानाचार्य धर्मप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन में निर्णायक मंडल में डॉ. हरकेश सिंह, अभिषेक चौधरी, उपेन्द्र कुमार, लाखन सिंह, मोहित कुमार, महेन्द्र कुमार यादव शामिल रहे। श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी 17 अगस्त को जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में किसान इंटर काॅलेज ढ्योटी वाजिदपुर, अमरोहा में प्रतिभाग करेंगे।