फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पोस्ट कोविड मरीजों में टीबी के लक्षण, नहीं थम रही खांसी

Sat, 04 Mar 2023 11:38 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना महामारी के शिकार हुए जनपद के सैकड़ों लोग पोस्ट कोविड की चपेट में हैं। इन मरीजों में टीबी के लक्षण मिल रहे हैं। मरीजों को खांसी की शिकायत है, लगातार उपचार के बाद भी खांसी ठीक नहीं हो रही है। ऐसे में जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले पोस्ट कोविड के मरीजों को टीबी की जांच कराने की सलाह दी जा रही है। 22 मार्च 2020 में जिले में कोरोना की शुरूआत हुई थी, इसमें मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी। इसके बाद तीसरी लहर तक 32647 लोग संक्रमित हुए थे। इस दौरान करीब 203 लोगों की मौत हुई थी। मृत्यु दर बेहद कम रही है, लेकिन खांसी ने मरीजों को परेशान किए रखा। तमाम लोग पोस्ट कोविड के शिकार हुए। अभी तक पोस्ट कोविड में लोगों को लंग्स, हार्ट, किडनी आदि से जुड़ी परेशानियां हो रही थी। अब लोगों को टीबी जैसी गंभीर बीमारी भी होने लगी है।
विज्ञापन

पिछले कुछ हफ्तों में पोस्ट कोविड मरीजों में टीबी के लक्षण देखने को मिले हैं। इसके पीछे स्टेरॉयड का अधिक इस्तेमाल, मधुमेह व अन्य कारणों को जिम्मेदार माना जा रहा है। ऐसे में इसे लेकर भी अब डॉक्टरों व लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. चरन सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में ओपीडी में टीबी लक्षण वाले 8 से 10 ऐसे मरीज मिले हैं, जिनमें टीबी की लक्षण दिखाई दे रहे थे। ऐसे में उन्हें टीबी की जांच कराने की सलाह दी गई है। बड़ी बात ये है कि इन मरीजों में से 6 मरीजों की उम्र 40 साल से भी कम है। इन सभी मरीजों को कोरोना से रिकवर होने के कई हफ्तों बाद तक कफ की शिकायत थी और कुछ को तीन-चार हफ्ते से शाम के वक्त हल्का फीवर हो रहा था।
विज्ञापन


ये हो रही दिक्कत
चिकित्सकों के अनुसार सबसे ज्यादा पोस्ट कोविड के मरीज खांसी, हाथ पैर में दर्द, सीने में दर्द जैसी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक मरीज खांसी से परेशान हैं, एक सप्ताह से अधिक तक खांसी रहना टीबी के प्रमुख लक्षणों में से है। ऐसे में कोविड टीबी का ही कारण न बन जाए, इस बात को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर हो गया है।
विज्ञापन


टीबी के लक्षण
. थकान होना, बुखार का बना रहना।
. तीन या उससे ज्यादा हफ्तों से खांसी
. खांसी में खून आना
. खांसते या सांस लेते हुए सीने में दर्द होना
. अचानक वजन घटना, ठंड लगना
. सोते हुए पसीना आना का
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें