फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाकियू असली ने मीट फैक्टरी नहीं शुरू करने की चेतावनी दी

Sat, 04 Mar 2023 11:35 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन असली गुट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि कस्बा बछरायूं स्थित पांच साल से बंद पड़ी मीट फैक्टरी को चालू किए जाने की अनुमति नहीं प्रदान की जाए। ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजीव राज को सौंपा गया। एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

बछरायूं स्थित मीट फैक्ट्री को पांच साल पहले सेंचुरी क्षेत्र होने के कारण सरकार ने बंद करा दिया था। अब सरकार द्वारा सेंचुरी का एरिया काफी कम कर दिए जाने की वजह से मीट फैक्टरी सेंचुरी क्षेत्र से बाहर हो गई है। मीट फैक्टरी के चलने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। भाकियू असली गुट के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
ज्ञापन में फैक्टरी के आबादी के बीच में आने व लोगों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों का हवाला देते हुए इसे चालू करने की अनुमति नहीं दिए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर डूंगर सिंह, नरेश कुमार, काविंद्र सिंह, दिनेश प्रधान, कलुवा खां, जावेद मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें