फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जुलाई माह में 15 लोगों में मिले कुष्ठ रोग के लक्षण

Thu, 01 Aug 2024 03:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जुलाई माह के दौरान संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 15 लोगों में कुष्ठ रोग के लक्षण पाए गए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं। कुष्ठ रोगियों की जांच व इलाज की कवायद तेज कर दी गई।
विज्ञापन

जुलाई माह के दौरान संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के लिए टीम को जिम्मेदारी दी गई। इस अभियान के तहत टीमों 15 लोगों में कुष्ठ रोग के लक्षण मिले। सीएमओ डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आशा कार्यकत्रियों को घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों को चिन्हित करने का निर्देश दिए हैं। लक्षण मिलने पर मरीजों की जांच कर इलाज शुरू कर दिया गया है। अधिकांश मरीजों में शरीर पर सुन्न दाग व चकत्ते जैसे लक्षण मिले हैं। कहा कि ऐसे लक्षण दिखाई देने पर बिना देरी किए नजदीकी सीएचसी में जांच कराएं। वहीं, जिला कुष्ठ रोग सलाहकार मोहित कुमार ने बताया कि कुष्ठ रोग की वजह से अंग-भंग होने पर मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाता है। ऑपरेशन के बाद ठीक होने तक हर महीने 4-4 हजार रुपये की आर्थिक मदद दो बार में मरीजों को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें