अमरोहा। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थान में हुए हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। बुधवार को विभागीय टीम ने शहर में अभियान चलाते हुए बिना मानक के बेसमेंट बनाने के संबंध में छह प्रतिष्ठानों को नोटिस दिए गए हैं।
दिल्ली में बेसमेंट में पानी भरने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे तीन युवाओं की मौत के बाद यूपी में सख्ती शुरू हो गई है। एसडीएम सदर व विनियमित प्राधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने अवैध व बिना मानकों के बने बेसमेंट पर कार्रवाई को नायब तहसीलदार योगेश कुमार व रूपक सक्सेना, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एके बंसल, विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता भानु प्रताप सिंह, लिपिक आशीष यादव व क्षेत्रीय लेखपाल को शामिल करते हुए टीम का गठन किया गया था।
बुधवार का टीम ने शहर में बेसमेंट को लेकर छापामार अभियान चलाया। बिना मानक के बेसमेंट तैयार करने पर संजीव माहेश्वरी सीमा फॉर्म बड़ा बाजार, डॉ. जावेद अख्तर हॉस्पिटल आजाद रोड, सलूजा गारमेंट्स मोहल्ला कोट, रामकुमार एंड संस दिल्ली वाले मोहल्ला कोट, अनिल खंडेलवाल मोबाइल शोरूम मोहल्ला कोट व धर्म खुराना विशाल मेगा मार्ट जोया रोड को नोटिस जारी करते हुए स्वीकृत नक्शा दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। नक्शा स्वीकृत न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।