फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के जिक्र का वीडियो वायरल, नर्स को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। रहरा सीएचसी में फैले भ्रष्टाचार का जिक्र मरीजों से करने का वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने कार्रवाई करते हुए नर्स को सीएचसी से हटा दिया। उनका दावा है कि संविदा नर्स को निलंबित करने का प्रावधान नहीं है। इसलिए उसके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले के व्हाट्सएप ग्रुपों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। करीब सात मिनट की इन वीडियो में स्टाफ नर्स भ्रष्टाचार की बातें कर रही है। वीडियो में एंबुलेंस कर्मियों से लेकर अन्य स्टाफ भ्रष्टाचार में लिप्त होने का जिक्र है। लोगों का दावा है कि स्टाफ नर्स ने दंपति से 250 रुपये की रिश्वत मांगी थी। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ मेघ सिंह ने बताया कि नर्स को रहरा सीएचसी से हटा दिया गया है। वह संविदा कर्मी है। इसलिए उसे निलंबित करने का प्रावधान नहीं है। ऐसे में उसके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें