फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। संदिग्ध हालात में युवक का शव अपने ही खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस युवक की जेब से सुसाइड नोट मिलने की बात कह रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मोहल्ला गौतमनगर में अमर सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी अनीता देवी के अलावा तीन बेटे और दो बेटियां हैं। दो बेटे बीएड कर रहे हैं। जबकि सबसे छोटा बेटा कपिल मुरादाबाद के एक निजी कालेज में बीएसी अंतिम वर्ष का छात्र था। परिजनों के मुताबिक शनिवार को जब कपिल घर आया था तो वह कोई बैग लेकर आया था। रविवार की सुबह करीब 11 बजे वह बैग लेकर घर से निकला था। इस दौरान परिजनों ने अंदाजा लगाया कि शायद वह बैग किसी को देने के लिए जा रहा है। लेकिन करीब डेढ़ बजे उसका चचेरा भाई शशिकांत खेत पर पहुंचा तो उसका शव आम के पेड़ पर फंदे से लटक रहा था। यह देखकर उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस को युवक की जेब से एक पर्चा मिला। जिसे सुसाइड नोट बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या लग रही है। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें