फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिले को पर्यटन स्थल के रूप में चमकाने को होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सब कुछ ठीक रहा तो, जल्द ही अमरोहा पर्यटन के नक्शे पर भी अपनी पहचान बनाएगा। इसके लिए आज से घरेलू एवं विदेशी पर्यटक सांख्यिकी के एकत्रण व गणना से संबंधित सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया जाएगा। पहला चरण एक जून से 30 जून तक आयोजित होगा। जिसके तहत जिले के समस्त रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, पर्यटक स्थल पर उपस्थिति होकर पर्यटक मोबाइल एप के माध्यम से सैंपल एकत्र किए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पर्यटक सांख्यिकी के आंकड़ों के एकत्रण व गणना सर्वे कार्य से संबंधित बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि जिले को पर्यटन के नक्शे पर चमकाने के प्रयास किए जाएंगे। इसको लेकर पर्यटन विभाग के तत्वावधान में एक सर्वे कराया जाएगा। पहले चरण का सर्वे एक जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा। जिसके अंतर्गत एक से तीन जून तक वासुदेव मंदिर, 11 से 17 जून तक मजार शाह विलायत व 25 से 28 जून तक तिगरी गंगा घाट का सर्वे किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त जिले के प्रवेश एवं निकास प्वाइंट में अमरोहा बस अड्डा एवं दिल्ली अमरोहा मार्ग पर चार से 10 जून, बरेली-मुरादाबाद-अमरोहा मार्ग पर 18 से 24 जून एवं अमरोहा रेलवे स्टेशन का 29 व 30 जून को सर्वे किया जाएगा। डीएम ने सर्वे करने वाली टीम को सर्वे की रिकॉर्डिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दूसरा चरण एक अगस्त 2024 से 31 जुलाई 2025 तक होगा। जिसके तहत एआईआईआईएसजी के सुपरवाइजर्स एवं सर्वेयर जनपद के समस्त एकोमोडशन प्वाइंट होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, लॉज, गेस्ट हाउस, होमस्टे, पेइंग एवं ढाबे इत्यादि से भी सैंपल एकत्र करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी अमरोहा सुधीर कुमार, अधिशासी अधिकारी अमरोहा डॉ. बृजेश कुमार, एआरएम मोहम्मद शफी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी प्रवीण टिंगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें