फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कड़ी रही सुरक्षा के बीच ड्रोन से की गई निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई। डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। छतों पर तैनात रहे पुलिस के जवानों ने संदिग्धों पर नजर बनाए रखी। आईबी- एलआईयू की टीम ने ईदगाह परिसर और संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तड़के से ही जिला प्रशासन ने ईदगाह पर डेरा जमा दिया। पालिका प्रशासन ने सफाई पर विशेष ध्यान रखा। एसडीएम सुधीर कुमार व सीओ सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह की निगरानी में फोर्स ने मोर्चा संभाला। ईदगाह के उत्तर-पश्चिम छोर पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। ईदगाह के उत्तर में बाग के किनारे, ईदगाह से धनौरा रोड पर जाने वाले मार्ग पर, ईदगाह के मुख्य द्वार पर, ईदगाह के पीछे पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। ईदगाह पर एलआईयू की टीम सक्रिय रही। उन्होंने संदिग्धों पर नजर रखी। सुबह से ही टीपीनगर चौराहे से भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया। नत्थे खां की मस्जिद, पनबाड़ी तालाब, शाहविलायत चौराहा और लकड़ा चौराहा पर बड़े वाहनों का आवागमन पूर्णतया बंद रहा।
नमाज अदा होने से पहले ही डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह और एएसपी राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद वह अपने कैंप में बैठ गए। नमाज अदा होने के बाद लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। एसपी कुंवर अनुपम ने बताया कि जिलेभर में ईद की नमाज शांतिपूर्ण समाप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें