फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिले का नाम दोबारा से ज्याेतिबाफुले नगर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला सैनी सभा ने महात्मा ज्योतिबाफुले की जयंती मनाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम राजेश कुमार त्यागी को सौंपा। उन्होंने अमरोहा जिले का नाम दोबारा से ज्याेतिबाफुले नगर करने व उन्हें भारत रत्न देने की मांग की। वहीं, ऑल इंडिया सैनी सभा ने पीएम, सीएम को ज्ञापन भेजकर देश में एक समान शिक्षा लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला सैनी सभा के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह सैनी व महामंत्री मंगत राम सैनी एडवोकेट के नेतृत्व में समाज के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और महात्मा ज्योतिबाफुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। उन्होंने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर जिले का नाम फिर से महात्मा ज्योतिबाफुले नगर करते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग की। इस दौरान सर्वेश चंद्र, विनोद सैनी, राजपाल सिंह, आदेश सैनी, सत्यपाल सिंह, पवन सैनी, महीपाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, ऑल इंडिया सैनी ने डीएम को ज्ञापन देकर जिले का नाम ज्योतिबाफुले नगर करने, देश में एकसमान शिक्षा लागू करने, जातिगत जनगणना लागू करने, आरक्षण को लेकर रोहिणी आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग की। इस दौरान फूल सिंह सैनी, राजपाल सिंह सैनी, महीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें