सोशल मीडिया पर दशहरा की शुभकामनाएं देने के बाद भारतीय क्रिकेट मोहम्मद शमी ट्रोल हो गए। किसी ने शेेम ऑन यू कहकर फतवा जारी करने तक की धमकी दे डाली। जबकि समर्थकों ने शमी का बचाव करते हुए ट्रोल करने वालों को नकारात्मक सोच का बताया और शमी की बधाई भाईचारे की मिसाल बताया है।
मोहम्मद शमी ने बुधवार को ट्विटर पर भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध करते हुए एक तस्वीर शेयर की। इस पर हैप्पी दशहरा लिखा था। शमी ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा दशहरे के शुभ अवसर पर मैं भागवान राम से प्रार्थना करता हूं कि वह आपके जीवन को ढेर सारी समृद्धि, सफलता और खुशियों से भर दें। आपको और आपके परिवार को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। शमी की इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने उन्हें निशाना बना लिया और उन पर कई तरह के कमेंट किए। कुछ यूजर्स ने उनके इस ट्वीट को धर्म से जोड़कर शमी को बुरा-भला कहा। इतना ही नहीं उन्हें नाम तक बदलने की सलाह दे डाली।
सोशल मीडिया यूजर्स ने करीब 41 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। बड़ी संख्या में लोगों ने उनका समर्थन किया है। वहीं, कई यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि टीम इंडिया में जगह नहीं मिलेगी।
उधर, अमरोहा निवासी तमाम लोगों ने मोहम्मद शमी के पक्ष में आकर भाईचारे को कायम रखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि ये हिन्दुस्तान है, यहां पर भाईचारा है, जो लोग शमी को लेकर कमेंट कर रहे हैं वो गलत है, ऐसे लोगों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। शमी ने जो बधाई दी है वो भाईचारे की एक मिसाल हैं।