शदर एसडीएम अनिल कुमार ने शहर में चल रही करीब 35 बीघा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया है।
अवैध प्लाटिंग वालो के खिलाफ बुलडोजर लगातार एक्शन ले रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में बिना मानचित्र के निर्माण कर रहे लोगों के खिलाफ कानून का बुलडोजर लगातार जारी रहेगा।
कलक्ट्रेट बाइपास से कल्याणपुरा रोड पर नरेंद्र सिंह पुत्र गुरु प्रसाद सिंह द्वारा करीब 35 बीघा जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। जिसके बाद सदर एसडीएम ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर इस प्लाटिंग को धवस्त कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि बिना मानचित्र के हो रहे निर्माण पर कार्रवाई जारी रहेगी। मानचित्र स्वीकृति के बाद ही किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य होने दिया जाएगा। इस जमीन पर करीब 60 से 70 प्लाट काट दिए गए थे।उपजिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आज शहर में अवैध निर्माण के विरूद्ध अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 35 बीघा जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। यदि कोई भी इस तरह की प्लाटिंग करता है तो कानून का बुलडोजर उसके खिलाफ चलता रहेगा। इसलिए बिना वैध मानचित्र के प्लाटिंग कार्य न किया जाए। अन्यथा कानून तरीके से उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ अतरासी रोड स्थित बिना मानचित्र के बने एक निजी गार्डन व रेस्टोरेंट को भी बृहस्पतिवार को सीज किया गया है। रेस्टोरेंट के मालिक को कई बार मानचित्र बनवाने की चेतावनी दी गई लेकिन बावजूद इसके रेस्टोरेंट चालू रखने पर ये कार्रवाई की गई है।