फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के चचेरे भाई ने घर में ही फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव में राजमिस्त्री का शव अपने घर में ही फंदे पर लटका मिला। गुरुवार रात को वह घर के आंगन में चारपाई पर सोया था। परिजनों के मुताबिक घरेलू कलह के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मनौटा निवासी धर्मी उर्फ धर्मेंद्र(45) राजमिस्त्री का काम करता था। इस समय वह गांव में अपना मकान खुद ही बना रहा था। छोटी-छोटी बातों पर परिजनों से विवाद रहता था। गुरुवार को भी दिन में परिजनों से कहासुनी हो गई थी। इसको लेकर वह काफी नाराज हो गया था। देरशाम को वह घर के आंगन में सोया था। लेकिन, सुबह करीब साढ़े चार बजे परिजनों ने देखा तो वह निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने किसी तरह से उसे नीचे उतारा। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। राजमिस्त्री की मौत की सूचना से ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। परिजनों का कहना है कि घरेलू कलह में धर्मी ने आत्मघाती कदम उठाया है। मृतक ने अपने पीछे पांच बच्चे छोड़े हैं। जिसमें तीन बेटे व दो बेटियां हैं।
गांव मनौटा में राजमिस्त्री ने आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जांच पड़ताल कराई जा रही है।-नीरज कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें