फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के छात्र ने नहर में कूद कर अपनी जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। इंजीनियरिंग के एक छात्र ने पिता से हुई कहासुनी के बाद गांव के बगल से गुजर रही रामगंगा पोषक नहर में कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव शनिवार की सुबह गांव से कुछ ही दूरी पर नहर किनारे मिल गया। छात्र का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वे फूट फूट कर रोने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी मनिक कुमार चांदपुर के एक इंजीनियरिंग कालेज में द्वितीय वर्ष का छात्र है। लाकडाउन की वजह से कालेज बंद है और वह घर पर ही था। बताया जाता है कि बीते गुरुवार की दोपहर बाद मनिक की अपने पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर मनिक घर से बाहर चला गया। शाम तक वह घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार की सुबह किसी ने उसकी लाश नहर किनारे पड़ी होने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो शव को देखते ही बिलखने लगे। शव मनिक का ही था। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंटर की परीक्षा में कालेज में सर्वोच्च अंक थे मनिक के
मंडी धनौरा। कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगाए गए लाकडाउन का तमाम लोगों पर विपरीत प्रभाव भी पड़ा है। बताया जाता है कि मनिक अंतर्मुखी स्वभाव का था। पढ़ने में होशियार था। वर्ष 2018 में उसने इंटरमीडिएट में अपने कालेज में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए थे। इंजीनियर बनना चाहता था इसीलिए पिता ने एक इंजीनियरिंग कालेज में दाखिला दिला दिया। लाकडाउन की वजह से स्कूल-कालेज बंद थे। वह भी घर पर ही था। बताया जाता है कि पिता द्वारा किसी सामान्य बात को मनिक अपने दिल पर ले गया। घर से निकल कर सीधे नहर में छलांग लगा दी। परिजनों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि अपनी ही मस्ती में मस्त रहने वाला मनिक अपनी जिंदगी समाप्त करने जैसा इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकता है। पिता को पछतावा हो रहा है कि वह अपने बेटे की भावनाओं को नहीं समझ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें