फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं होने दिया जाएगा गन्ना किसानों का शोषण : तेजपाल

Sat, 19 Oct 2024 10:31 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। किसान सहकारी चीनी मिल हसनपुर का डायरेक्टर नामित किए जाने पर पूर्व सभासद तेजपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने तीन दशक तक चीनी मिल में नौकरी की है। उनको जानकारी है कि चीनी मिल के अधिकारी व कर्मचारी किस तरह किसान का शोषण करते हैं। वह किसान का शोषण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका के पूर्व सभासद शांति नगर मोहल्ला निवासी तेजपाल सिंह को किसान सहकारी चीनी मिल का डायरेक्टर नामित किया गया है। यह जानकारी होने पर शनिवार दोपहर उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकत्र हो गए। उनको फूल माला पहनाकर स्वागत किया। तेजपाल सिंह ने कहा कि वह गन्ना किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। पर्ची बढ़वाने, नया सट्टा बनवाने के लिए किसानों को जहां जरूरत पड़ेगी वह उपस्थित मिलेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व प्रदेश के गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण से उनके मधुर संबंध हैं। जिनके कारण उनको डायरेक्टर नामित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष व गन्ना मंत्री से करीबी होने के कारण वह किसानों के सामने आ रहीं समस्याओं का समाधान कराने में सक्षम हैं। किसानों के सामने कोई दिक्कत नहीं आने देंगे। इस मौके पर वेदपाल सिंह, हेम सिंह आर्य, सरदार दर्शन सिंह, सुरेंद्र सिंह स्टेट, उत्तम सिंह प्रजापति, रामरतन सिंह, योगेश कुमार, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें