फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़क हादसे में घायल जेसीबी चालक की इलाज के दौरान मौत

Sat, 19 Oct 2024 10:31 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। सड़क हादसे में घायल जेसीबी चालक नजरे आलम (30) की सड़क हादसे में मौत हो गई। उन्होंने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज में दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक नजरे आलम डिडौली कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर गांव के रहने वाले लियाकत के बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा पांच बेटे हैं। तीसरे नंबर के बेटे नजरे आलम जेसीबी चलते थे। पुलिस के मुताबिक 15 अक्तूबर की रात पतखोई गांव में जेसीबी खड़ी करने के बाद नजरे आलम अपने भाई शाहनवाज के साथ घर लौट रहे थे। तभी, रास्ते में कार के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में नजरे आलम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने नजरे आलम को पहले जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। लेकिन, शुक्रवार की रात इलाज के दौरान नजरे आलम की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर दिल्ली नंबर कार के चालक मुजस्सिम निवासी भीकनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें