कंटेनर की टक्कर से गन्ना सेंटर के चौकीदार गोविंद की मौत
गजरौला (अमरोहा)। कंटेनर ने पैदल जा रहे मोहम्मदाबाद निवासी 60 वर्षीय गोविंद सिंह को टक्कर मार दी। उनकी मौके पर मौत हो गई। गोविंद गन्रा सेंटर पर चौकीदार थे। पुलिस ने कंटेनर को पकड़ लिया है।
मोहम्मदाबाद निवासी 60 वर्षीय गोविंद पुत्र खचेडू सिंह गन्ना सेंटर पर चौकीदार थे। गन्ना सेंटर जीरो प्वाइंट पर है। शनिवार शाम साढ़े छह बजे वह घर से गन्ना सेंटर पर जाने के लिए निकले। हाईवे को पार कर सेंटर को पैदल जा रहे थे। इस बीच गजरौला की दिशा से आ रहे कंटेनर ने उनको टक्कर मार दी। मौके पर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे कंटेनर को पुलिस ने पकड़ लिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्घार्थ का कहना है कि गन्ना सेंटर के चौकीदार की हादसे में मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। कंटेनर पकड़ लिया गया है।