फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चीनी का स्टॉक अब 15 दिन से बढ़ाकर किया 30 दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बाजार में चीनी के जमाखोरी और बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए चीनी रखने की समय सीमा को सरकार ने 15 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दिया है। थोक विक्रेता अपने गोदाम में दो हजार क्विंटल तक ही चीनी रख सकते हैं। पिछले दिनों चीनी के दाम बढ़ने पर थोक विक्रेताओं के यहां स्टॉक का निरीक्षण भी किया गया। पहले इनको 15 दिन में ही स्टॉक खाली करना जरूरी था।
विज्ञापन

सरकार ने चीनी की जमाखोरी और बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए डीलरों के लिए स्टॉक रखने की सीमा को घटाकर 2,000 क्विंटल (200 टन) कर दिया है। सामान्य डीलर अब अधिकतम 2,000 क्विंटल चीनी ही अपने पास रख सकते हैं, जो पहले 4,000 क्विंटल थी। व्यापारी अधिकतम 30 दिनों तक ही स्टॉक अपने पास रख सकते हैं। यह 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।
इससे बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे और और कीमतों को नियंत्रित किया जा सके। हालांकि अब चीनी के दाम पहले की अपेक्षा कम हुए हैं। जिला विपणन अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि गोदाम में चीनी का स्टॉक 30 दिन तक कर दिया है। थोक विक्रेता अपने यहां पर अधिकतम दो हजार क्विंटल ही चीनी रख सकते हैं। गोदामों का निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें