फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: किसानों के 66 करोड़ नहीं दे रही चीनी मिलें, धनौरा और हसनपुर मिल पर सबसे ज्यादा बकाया

Fri, 16 Feb 2024 03:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा जिले की चीनी मिलें किसानों का गन्ना भुगतान निर्धारित समय पर नहीं कर पा रही हैं। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि विभिन्न चीनी मिलों में 66 करोड़ से अधिक का बकाया है। 
विज्ञापन
शुगर मिल का फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा जिले में गन्ना खरीद रहीं शुगर मिलों पर किसानों के 66.26 करोड़ रुपये बकाया हैं। 14 दिनों में गन्ना मूल्य भुगतान के आदेश के बाद भी मिलें किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रही हैं। जिससे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


जिले में किसानों का एक बड़ा वर्ग गन्ने की खेती पर निर्भर है। यहां लगभग 98 हजार हेक्टेयर में 1.69 किसान गन्ने की खेती कर शुगर मिलों को आपूर्ति करते हैं। लेकिन लाख दावों के बाद भी किसानों को उनकी मेहनत की रकम समय पर नहीं मिल पा रही है।

14 दिनों में किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान के स्पष्ट आदेश के बाद भी शुगर मिलें समय पर भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। यही कारण है कि अभी भी किसानों का शुगर मिलों पर 66.26 करोड़ रुपये का बकाया। गन्ना भुगतान की रकम पाने के लिए किसान शुगर मिल एवं समिति के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं।

धनौरा और हसनपुर पर सबसे अधिक बकाया

चालू पेराई सत्र में 318.28 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद शुगर मिलों द्वारा की गई है। इसमें भी सबसे अधिक खरीद वेव शुगर मिल द्वारा की गई है। वेव शुगर मिल द्वारा 98.89 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की गई है। लेकिन यह शुगर मिल किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान में सबसे फिसड्डी है।

विज्ञापन


धनौरा द्वारा 25 जनवरी तक भुगतान किसानों को किया गया है। वहीं, सहकारी चीनी मिल हसनपुर द्वारा तीन जनवरी, स्योहारा शुगर मिल द्वारा 13 जनवरी, दीवान शुगर मिल अगवानपुर द्वारा 26 जनवरी व राणा शुगर मिल बेलवाड़ा द्वारा 12 जनवरी, राणा शुगर मिल करीमगंज द्वारा सात जनवरी तक का भुगतान किसानों को कर दिया गया है।

बढ़े हुए रेट का भी किया भुगतान

जिला गन्ना कार्यालय के अनुसार सरकार द्वारा बढ़ाए गए बीस रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान भी शुगर मिलों द्वारा कर दिया गया है। बढ़े हुए रेट के करीब 41 करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेजे गए हैं।

इन शुगर मिलों पर है बकाया

शुगर मिल -                              बकाया राशि (करोड़ रुपये में)
वेव शुगर मिल मंडी धनौरा -          20.24
सहकारी शुगर मिल हसनपुर -       23.50
अवध शुगर मिल स्योहारा -            4.53
दीवान शुगर मिल अगवानपुर -       7.31
राणा शुगर मिल करीमगंज -          6.08
राणा शुगर मिल बेलबाड़ा -           4.60
कुल बकाया -                            66.26

सरकार हर साल गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर हर साल बड़े बड़े दावे करती है। लेकिन गन्ना मूल्य को लेकर स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस बार भी गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर नहीं मिल पा रहा है।- कपिल चौधरी, ग्राम पालनपुर, मंडी धनौरा

किसानों का समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। सरकार द्वारा किसानों को 14 दिनों के भीतर भुगतान के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। समय पर भुगतान न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझना पड़ता है।- सुंदरपाल सिंह, ग्राम भदौरा, हसनपुर

किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान के लिए शुगर मिलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अगले दो दिनों में किसानों को काफी हद तक उनका भुगतान हो जाएगा। वहीं, 12 फरवरी तक जहां पिछले पेराई सत्र में किसानों को सात सौ करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था, वहीं इस पेराई सत्र में नौ सौ करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। - मनोज कुमार, जिला गन्ना अधिकारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें