फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवक की मौत के मामले में परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। बुधवार की रात शेखुपुरा गांव के जंगल में फंदे पर युवक का शव लटका मिलने के बाद कोतवाली पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे पर लटकना आया है। अब पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने के बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखुपुरा गांव के जंगल में करीब 25 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मृतक की पहचान थानाक्षेत्र के जग्गा नगला गांव के रहने वाले चमन पवार के रूप में हुई थी। चमन पवार यूट्यूब पर सक्रिय रहता था। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों के मुताबिक मृतक चमन पवार यूपी पुलिस की तैयारी कर रहा था और 17 व 18 फरवरी को उसकी परीक्षा थी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार की सुबह परिजन इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंच गए और हत्या करके शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर हत्या का शव शक जताया है। इस दौरान इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने आक्रोशित परिजनों को समझ कर शांत कर दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक चमन पवार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। जिसे साफ है कि उसने आत्महत्या की है। लेकिन उसने आत्महत्या क्यों की, किसने उसे ऐसा करने के लिए उकसाया, इन सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें