फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डायट परिसर में मंगलवार को बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत जनपद स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विकास खंडों से चयनित छात्रों ने विज्ञान मॉडल और क्विज प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर से चयनित पांच-पांच मॉडल (प्रत्येक मॉडल पर दो छात्र) और पांच-पांच छात्रों की टीमों ने क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में छात्रों ने बनाए गए विज्ञान मॉडल सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। एसडीएम मसीह नजम ने बच्चों से उनके मॉडल के बारे में जानकारी ली और उनकी रचनात्मकता की सराहना की। जनपद स्तरीय पांच सदस्यीय समिति ने सभी विकास खंडों से आए मॉडलों में से पांच सर्वश्रेष्ठ मॉडलों का चयन किया। चयनित मॉडलों को प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप टैबलेट देकर सम्मानित किया गया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में विकास क्षेत्र धनौरा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को विज्ञान किट प्रदान की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, ज्योमेट्री बॉक्स, कलर, पेंसिल, पेन, स्पाइरल पैड और स्केल भी वितरित किए गए। प्रतियोगिता में संविलियन विद्यालय गफ्फरपुर के छात्र अवनीश ने प्रथम और संविलियन विद्यालय बदोनिया के छात्र नमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्रों को टैबलेट देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम दो स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को हवाई यात्रा के माध्यम से राज्य के बाहर शैक्षिक भ्रमण कराने की योजना भी है। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक प्रशिक्षण प्रशांत कुमार ने किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र, अनिल कुमार, जिला समन्वयक ज्योति शेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें