फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यूनिवर्सिटी से लौट रहे छात्र-छात्राओं को दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक यूनिवर्सिटी से पढ़कर घर लौट रहे बाइक सवार छात्र-छात्राओं को दबंग ने दौड़ाकर पीटा। आरोपी भी दूसरी बाइकों पर सवार थे। घटना सोमवार की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाइक सवार दबंग काफी देर तक सड़क पर दहशत फैलाते रहे। आसपास के लोगों ने आरोपियों को घेरने की कोशिश की तो वे भाग गए। पुलिस ने मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के काफूरपुर तिराहे के पास की है। पहले नेशनल हाईवे का हिस्सा होने वाली इस सड़क पर अब बेहद कम ट्रैफिक चलता है। चर्चा है कि सोमवार को क्षेत्र की एक यूनिवर्सिटी में पढ़कर दो छात्राएं दो छात्रों के साथ बाइक पर बैठकर घर जा रही थी। तभी अलग-अलग दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने उन पर लाठी डंडे बरसाने शुरू कर दिए। आरोपियों ने दौड़ती हुई बाइकों से ही हमला कर दिया। इस दौरान बाइक सवार छात्र-छात्राएं गिरने से बाल-बाल बचे। बाइक सवारों में मारपीट होते देख स्थानीय लोग हमलावरों को पकड़ने दौड़ पड़े। जिसे देखकर आरोपी एक बाइक छोड़कर दूसरी से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में डिडौली कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी अनादिल और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें