फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्याचार के खिलाफ विरोध करना सीखें छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सुखदेवी इंटर कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन इस्माइल के तहत नारी सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें इंस्पेक्टर, प्रधानाचार्य, कॉलेज की शिक्षिकाओं और छात्राओं ने विचार रखे। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने कहा कि छात्राएं किसी भी तरह के अत्याचार को ना सहें। विरोध करना सीखे। छात्राएं कमजोर नहीं हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम मेें महिला सिपाही शिवानी देशवाल ने कहा कि यदि कोई छेड़खानी करता है। तो उसका विरोध करें। उसकी हरकतों को सहने की कोशिश ना करें। अगर ऐसा हुआ तो आरोपी के दुस्साहस बढ़ जाएगा और फिर वह इससे भी बड़ी हरकत करेगा। सिपाही वंदना उपाध्याय व शिक्षिका आभा देवी ने भी विचार रखे। प्रधानाचार्य परम सिंह ने कहा कि घर से लेकर विद्यालय तक छात्राओं के सामने यदि कोई परेशानी आती है, तो इसे अपने शिक्षकों से बताएं। घर पर भी बताएं। महिला हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग कर सहायता ले सकते हैं। शिकायत करने वाली छात्राओं एवं महिलाओं की पहचान गोपनीय रखी जाती है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं। महिलाएं किसी से कमजोर नहीं हैं। उन्हें कोई नहीं हरा सकता। इस दौरान छात्राओं ने खुलकर विचार रखे। छात्रा सना ने कहा कि यदि कोई अभद्र व्यवहार करता है तो इसे सहन नहीं करना चाहिए। इस दौरान छात्राओं को नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर संदीप कुमार, दरोगा वेदपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें