फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निजी कॉलेज में छात्रों में चले लाठी-डंडे, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। एक निजी कॉलेज में गाने सुनने के लिए स्पीकर न देने पर छात्रों के बीच कहासुनी बाद विवाद हो गया। एक पक्ष के छात्रों ने अपने साथियों को बुलाकर तीन छात्रों पर हमला कर दिया। तीनों घायल हो गए। एक का सिर फट गया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। कॉलेज प्रबंधन ने अनुशासनहीनता के आरोप में दोनों पक्ष के चार छात्रों को निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन

ब्रजघाट चौकी क्षेत्र में ख्यालीपुर ढाल के निकट एक निजी कॉलेज है। जिसमें डेविड व शादाब बीएएमएस द्वितीय वर्ष के छात्र हैं, जबकि दीपक यादव व संदीप पटेल तृतीय वर्ष के छात्र हैं। चारों ही हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। मंगलवार की रात दीपक डेविड से स्पीकर मांगने गया। डेविड ने स्पीकर देने से इन्कार कर दिया। जिस पर उनके बीच कहासुनी हो गई। मारपीट की नौबत आ गई। वार्डन ने मामला शांत कर दिया। आरोप है कि बुधवार सुबह डेविड ने फोन कर बाहर से एक युवक बुला लिया। उसको और हॉस्टल में रहने वाले छात्र को साथ लेकर दीपक के कमरे में गया। दीपक, संदीप व आशीष पटेल पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। दीपक का सिर फट गया।
सूचना पाकर ब्रजघाट चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद छात्र एकत्र होकर थाने पहुंचे। घटना की पुलिस को तहरीर दी। घायल छात्रों का पुलिस ने मेडिकल कराया। उधर, कॉलेज प्रबंधन ने चार छात्रों को अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि इस मामले की तहरीर नहीं मिली है। कॉलेज के प्रबंधक प्रशांत शर्मा ने बताया कि छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें