फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छात्र को सांप ने डसा, झाड़फूंक के चक्कर में हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। फसल की रखवाली के लिए खेत पर बने मचान पर सो रहे कक्षा 12 के छात्र को सोते समय सांप ने डस लिया। परिजनों ने झाड़फूंक का सहारा लिया। इसी बीच छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने शव गंगा में प्रवाहित कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी रामपाल सिंह के पुत्र केशव (17) मंगलवार की रात को अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। खेत पर बने मचान पर छात्र सो गया था। देर रात छात्र को मचान पर सांप ने चढ़कर डस लिया। किसी तरह से छात्र मचान से उतर कर घर पहुंचा और परिजनों को सांप के डसने की जानकारी दी। परिजन झाड़फूंक करने वालों के पास पहुंचे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
शुक्रवार को छात्र की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने छात्र के शरीर पर पत्थर बांधकर शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया। सांप के काटने से छात्र की मौत होने पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि सांप के डसने का कोई मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें