फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बी फार्मा के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बीफार्मा के छात्र ने ट्रेन आगे कूदकर जान दे दी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौकेे पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में अतरासी रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन की है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जामा मस्जिद में शाहीन का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे हैं। शाहीन एक समाजसेवी के यहां ड्राइविंग करते हैं। उनके तीसरे नंबर का बेटा शाहवेज (20) किसी कालेज से बी फार्मा कर रहा था। शनिवार की शाम वह अतरासी रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर पहुंचा और फोन पर बात करते हुए ट्रेन के आगे कूद गया। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही टीपीनगर चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शाहवेज ने आत्महत्या क्यों की, इसके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें