फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छात्रा को तिलक और कलावा बांधने से रोका, शिक्षिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

गजरौला के बाद अब देहात थाना क्षेत्र के एकेजी इंटर कॉलेज में छात्रा को तिलक लगाने और कलावा बांधने से रोकने का मामला सामने आया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॉलेज प्रबंधक को जांच के निर्देश दिए। साथ ही आरोपी शिक्षिका व प्रधानाचार्य का दायित्व निर्धारित कर कार्रवाई करने को कहा। लापरवाही बरतने पर शिक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की नसीहत दी। मामले में प्रबंधक ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी जलालपुर धना गांव स्थित एकेजी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। आरोप है कि बुधवार को छात्रा कॉलेज में गई थी। तभी, शिक्षिका आरती ने छात्रा के तिलक और कलावा बांधकर आने का विरोध किया। कहा, माथे पर तिलक लगाकर और कलावा बांधकर नहीं आना है। अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो, भगवान आपको परीक्षा में पास नहीं करा पाएगा। इसलिए कोई भी तिलक और कलावा बांधकर नहीं आएगा।
विज्ञापन

मामले में छात्रा के पिता ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने और घटना के बाद से बेटी का मानसिक संतुलन बिगड़ने का आरोप लगाया है। मामले में शिकायत के आधार पर जिला विद्यालय निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह ने कॉलेज प्रबंधन को पत्र लिखकर आख्या मांगी है। साथ ही प्रकरण की जांच कर शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित अध्यापक और प्रधानाचार्य पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीआईओएस स्पष्ट कहा हैं कि प्रकरण में किसी भी तरह की उदासीनता बरती गई तो उनके खिलाफ शिक्षा अधिनियम में दिए गए प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
- कॉलेज प्रबंधक को जांच कर आख्या कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अध्यापक और प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया। मामले में प्रबंधक ने शिक्षिका आरती देवी को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। - विष्णु प्रताप सिंह, डीआईओएस अमरोहा
विज्ञापन

- छात्रा की शिकायत और डीआईओएस के पत्र को संज्ञान में लेकर सहायक अध्यापक आरती देवी को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। इस अमर्यादित कार्य के संबंध में जांच समिति नियमानुसार गठित की जाएगी। - सचिन कौशिक, प्रबंधक, एकेजी इंटर कॉलेज जलालपुर धना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें