फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बहन के मोबाइल देने से इन्कार पर छात्र ने फंदे पर लटक कर जान दी

Sun, 05 Jul 2026 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल को लेकर बड़ी बहन से हुए मामूली विवाद के बाद 14 वर्षीय कक्षा पांच के छात्र ने फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

परिजन छात्र को अचेत अवस्था में निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद शव को सुपुर्दे-खाक कर दिया है।
घटना मोहल्ला बाजार रज्जाक की है। यहां रहने वाले मजदूर के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और दो बेटे हैं। चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का किशोर मोहल्ले के एक निजी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह नाश्ते के दौरान छात्र ने बड़ी बहन से मोबाइल मांगा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मां ने दोनों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद नाराज छात्र अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला और कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।
उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। छात्र का शव कमरे की दीवार पर लगी खूंटी से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। परिजन तुरंत उसे जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक के चाचा ने बताया कि छात्र बचपन से ही गुस्सैल स्वभाव का था और छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाता था।
विज्ञापन

सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि किशोर द्वारा फंदा लगाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल भेजी गई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें