फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से छात्र की मौत

सार

डेंगू आशंकित कक्षा ग्यारह के छात्र की मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मौत हो गई।लिहाजा परिजनों ने उसे अमरोहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।परिजनों का कहना है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने डेंगू से मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू आशंकित कक्षा ग्यारह के छात्र की मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मिलक कटाई गांव सतपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। 16 वर्षीय बड़ा बेटा रितिक कक्षा ग्यारहवीं का छात्र था। परिजनों के मुताबिक रितिक को करीब पांच दिन पहले बुखार आया था। लिहाजा परिजनों ने उसे अमरोहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रितिक के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई।
विज्ञापन

परिजनों ने रविवार को उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां भी उसकी प्लेटलेट्स गिरकर केवल दस हजार रह गईं। इसके बाद सोमवार की सुबह रितिक की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने डेंगू से मौत होने की बात कही है। लिहाजा परिजन डेंगू आशंकित रितिक के शव को लेकर घर पहुंचे और देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया। वही, डेंगू आशंकित की मौत की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई। मालूम रहे कि इससे पहले गजरौला और जोया क्षेत्र में डेंगू के दो मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें