फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकौंदा मार्ग पर जलभराव से राहगीरों को हो रही परेशानी, प्रदर्शन कर जताया विरोध

सार

इकौंदा अड्डे पर बरसात के कारण जलभराव से राहगीरों को परेशानी हो रही है।यह सड़क अमरोहा, संभल रास्ते को जोड़ती है और मैन रोड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इकौंदा अड्डे पर बरसात के कारण जलभराव से राहगीरों को परेशानी हो रही है। गुस्साएं लोगों ने प्रदर्शन कर जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की। मांग पूरी न होने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इकौंदा से संभल व जोया होकर नेशनल हाईवे 24 से अमरोहा, मुरादाबाद, गजरौला को जाने वाले लोगों के लिए यह मार्ग इन दिनों जलभराव के कारण लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। यहां पर बरसात के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यहां से गुजरने वाले राहगीर पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जलभराव से परेशान लोगों ने प्रदर्शन कर जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की। कहाकि जलभराव के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है।
अमित गुप्ता का कहना है कि यह मार्ग 10 साल से खराब है। कई बार ग्राम प्रधान से भी कहा है मगर वह कहते हैं कि यह हमारे कार्य के अंतर्गत नहीं आता है। पीडब्ल्यूडी वाले कहते हैं कि यह गन्ना विभाग के अंतर्गत आता है। गन्ना विभाग वाले कहते हैं कि पैसे का अभाव है।
विज्ञापन

बलराम सिंह सैनी का कहना है कि यह मार्ग संभल के रास्ते को जोड़ता है जो 10 से 12 साल से खराब है। यह क्षेत्र विधायक महबूब अली की विधायकी क्षेत्र में आता है। वे वोट मांगने के बाद फिर इधर को नहीं लौटते। उनसे कई बार रास्ते को सही करने के बारे में कहा किंतु कोई सुनवाई नहीं हुई,
अशोक सिंह कहते है कि यह सड़क पिछले 10 वर्ष से टूटी है। यह सड़क अमरोहा, संभल रास्ते को जोड़ती है और मैन रोड है। इस रोड पर पानी भर जाने के कारण गड्ढे से सटा ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। कुछ दिन करंट उतर आने के कारण एक बैल की मौत भी हो गई थी।
गंगाराम सैनी का कहना है कि यह मार्ग आसपास के 30 से 40 गांवों को जोड़ता है। गड्ढे में पानी भर जाने के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। आए दिन पानी में गिरने से उनकी ड्रेस, किताबें आदि खराब हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें