फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ईओ के साथ वार्ता विफल होने पर सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी

Fri, 29 Dec 2023 12:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। अधिशासी अधिकारी के साथ वार्ता विफल होने पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सफाई कर्मचारी हड़ताल की अवधि का तीन दिन का वेतन व कोरोना काल के 52 रविवार का वेतन दिलाने की मांग पर अड़े हुए थे। ईओ के दोनों मांग पूरी करने में असमर्थता व्यक्त करने के बाद सफाईकर्मी वार्ता का बहिष्कार कर बाहर आ गए। वही दूसरी ओर पालिका प्रशासन ने नगर में फैली गंदगी को साफ कराने के लिए बाहर से सफाई कर्मचारी बुला लिए हैं। उनकी सुरक्षा के लिए ईओ द्वारा थानाध्यक्ष को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई कर्मचारी अपनी मागों को लेकर बीते सोमवार से हड़ताल पर हैं। सफाईकर्मियों की हड़ताल की वजह से नगर में सड़कों पर गंदगी पसरी हुई है। बृहस्पतिवार को हड़ताली कर्मचारियों की अधिशासी अधिकारी दीपालिका के साथ वार्ता हुई। वार्ता के दौरान ईओ एरियर व ईपीएफ जमा होने की जानकारी दी। हड़ताली कर्मचारी दो माह पहले की गई हड़ताल की तीन दिन की अवधि का वेतन दिलाने की मांग पर अड़े हुए थे।
ईओ का कहना था कि तीन दिन का वेतन शासनादेश के अनुसार काटा गया है। वह उच्चाधिकारियों की अनुमति के बगैर वेतन नहीं दिला सकती है। इस मुद्दे पर सहमति नहीं बनने पर हड़ताली कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने की घोषणा कर दी। वही पालिका प्रशासन ने नगर में फैली गंदगी को साफ कराने के लिए बाहर से सफाई कर्मचारी बुला लिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने उनको काम नहीं करने दिया था। उनके साथ हाथापाई की नौबत आ गई थी। ईओ दीपालिका ने बताया कि बाहर से बुलाए गए सफाईकर्मियों की सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष को पत्र लिखा गया है। पालिकाध्यक्ष राहत हसन का कहना था कि नगर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए सभी उपाए किए जाएंगे। नगर में चारों ओर गंदगी के ढेर की वजह से संक्रामक रोग फैलने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें