फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली इंजीनियर-कर्मियों की हड़ताल कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने पांच अक्तूबर से कार्य बहिष्कार का एलान किया है। इंजीनियर और कर्मियों ने शनिवार को मीटिंग कर एकजुटता का अहसास कराया। साथ ही सरकार के फैसले का विरोध जताया। कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का निजीकरण गलत है। इससे उपभोक्ताओं का शोषण बढ़ेगा। आगरा इसका उदाहरण है। बिजली कर्मियों के हड़ताल पर रहने के चलते टेक्निकल समस्या आने पर दूर नहीं हो सकेगी। उधर, प्रशासन भी आंदोलन का सामना करने को तैयार है।
विज्ञापन

शनिवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में दोपहर दो बजे से विरोध सभा हुई। क्षेत्रीय सचिव विशाल मलिक ने कहा कि निजीकरण का फैसला गलत है। बिजली सप्लाई निजी सेक्टर में जाने से शोषण बढ़ेगा। इसके अलावा इंजीनियर और कर्मियों का भविष्य भी दांव पर है। सरकार को फैसला वापस लेना चाहिए क्योंकि इसके दुष्परिणाम सामने आएंगे। इस दौरान अधीक्षण अभियंता रजत जुनेजा, अधिशासी अभियंता पीपी सिंह, दयाल कुलश्रेष्ठ, एसडीओ अरविंद नागर, एसडीओ सुरेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें