फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्कूली वाहनों पर सख्ती, 20 वाहन मालिकों को नोटिस किया गया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न स्कूल परिसरों में पहुंचकर वाहनों का निरीक्षण कर रही हैं। विभागीय अधिकारियों ने 20 वाहनों मालिकों को नोटिस जारी किए है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा किए जा रहे निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट शासन द्वारा विकसित निगरानी पोर्टल यूपी आईएसवीएफपी पर अपलोड की जा रही है। मंगलवार को चलाए गए अभियान के दौरान 75 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस प्रकार अब तक कुल 524 वाहनों की जांच पूरी की जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर 20 वाहनों को नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित वाहनों की रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। एआरटीओ ने स्पष्ट किया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें