फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 14 दिन में तीसरी बार आंधी-बारिश ने किसानों को डराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में रविवार शाम करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा और बारिश से खेतों में तैयार धान की फसल गिर गई। कुछ खेतों में पानी भरने से बालियां भी डूब गईं। कटाई से पहले मौसम बिगड़ने से किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। आंधी-बारिश का यह सिलसिला 14 दिन में तीसरी बार है।
विज्ञापन

शाम पांच बजे काले बादल छाने के बाद तेज गड़गड़ाहट और बिजली की चमक के बीच करीब एक घंटे रुक-रुककर बारिश हुई। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन राहगीरों को सुरक्षित स्थानों पर रुकना पड़ा। कई क्षेत्रों में धान की कटाई शुरू हो चुकी है। फसल गिरने से नुकसान और गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा है।
इससे पहले 26, 27 सितंबर और 9 अक्तूबर को हुई बारिश से भी किसानों को नुकसान हुआ था। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिन खेतों में पानी भर जाता है, वहां कटी फसल को ज्यादा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें