फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आंधी व हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शाम के समय आंधी व हल्की बूंदाबांदी से लोगों ने गर्मी से राहत मिली है। सर्द हवाओं से एक बार मौसम फिर से खुशनुमा हो गया है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई। आम उत्पादक व गेंहू किसान परेशान हैं। वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा तो न्यूनतम 22 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

माह अप्रैल में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। अभी कुछ दिन पहले तेज हवा व बारिश के साथ ओले से गेंहू के किसान व आम उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ था। बृहस्पतिवार को फिर से शाम के समय आंधी चलने लगी। देखते ही देखते बूंदाबांदी होने लगी। तेज गरज के साथ बिजली कड़कती रही। आंधी से जहां कुछ देर के लिए सड़के सूनसान हो गई तो वहीं कई स्थानों पर बोर्ड गिरने से नुकसान हुआ है। आंधी से आम उत्पादकों को फिर से भारी नुकसान हुआ है। आंधी से छोटी अमिया नीचे गिर गई। वहीं आम के कई पेड़ों को भी भारी नुकसान हुआ है। बार-बार आंधी व बारिश से आम उत्पादक परेशान हैं। उनका कहना है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो इस बार बाजार में आम कम आएगा। आंधी व बारिश से उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। इस बार अप्रैल माह में बार-बार मौसम का बदलना समझ से परे हैं। इन दिनों में गर्मी कम होने से आम को नुकसान है। इसके साथ ही कुछ गेंहू किसानों को नुकसान हो रहा है। जिन्होंने देरी से फसल बोई है। उनकी खड़ी फसल ख्रराब हो रहा है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को भी बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें