फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडीमेड कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग

Wed, 29 Mar 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के मोहल्ला शाही चबूतरा में धू-धूकर जलता रेडीमेड कपड़ों का गोदाम। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर के कटरा बख्तावर सिंह मोहल्ले में शार्ट सर्किट से रेडीमेड गारमेंट्स गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में आग देख दौड़ कर आए मोहल्ले के लोग बुझाने में जुट गए, मगर आग काबू में नहीं आई।
विज्ञापन


सूचना पाकर दमकल मौके पर पहुंच गई। आग इस कदर विकराल थी कि इमारत क्षतिग्रस्त हो गई तथा दरार पड़ गईं। मोहल्ले के लोगों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। तकरीबन एक करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। 

शहर के कटरा बख्तावर सिंह मोहल्ला निवासी राकेश कालरा का घर के बराबर में ही शैलजा गारमेंट्स नाम से रेडीमेड गारमेंट्स का गोदाम है। मंगलवार की सुबह राकेश अपने घर में थे। इसी दौरान शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। फौरन ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इधर गोदाम से धुआं उठता देख मोहल्ले के लोग शोर मचाते हुए उधर को दौड़े।
विज्ञापन


भाग कर राकेश भी मौके पर पहुंचे। मोहल्ले के लोगों के साथ आग बुझाने में जुट गए, मगर ऊंची उठ रहीं लपटों और गोदाम से निकल रहे धुएं ने हौसले पस्त कर दिए। सूचना पर आनन फानन में दमकलकर्मी फायर टैंक लेकर पहुंचे।

मोहल्ले के लोगों को साथ लेकर फायर ब्रिगेडकर्मी आग बुझाने में जुट गए, मगर तंग गली होने के कारण फायर ब्रिगेडकर्मियों को आग बुझाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रास्ता संकरा होने के कारण बड़ा फायर टैंक मौके तक नहीं पहुंच सका। दूर से ही पाइपलाइन डालनी पड़ी।

साथ ही आस पड़ोस के सबमर्सिबल चलाए गए। उधर आग लगातार पूरे गोदाम को चपेट में ले रही थी। गोदाम की दीवारों का सीमेंट छूट कर गिरने लगा। छत चटक गई तथा दीवारों में दरार पड़ गईं। अलमारी, फर्नीचर तक कुछ नहीं बचा। आग ने गोदाम में रखे तकरीबन एक करोड़ रुपयों के कपड़ों को राख कर दिया।

तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम में आग से बड़ा नुकसान हो जाने पर राकेश कालरा व परिवार का बुरा हाल था। फायर स्टेशन इंचार्ज हसनैन रजा ने बताया कि गोदाम में आग लगने से तकरीबन 70-80 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें