फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिलाओं से छेड़खानी के विरोध पर पथराव

Tue, 26 Nov 2024 07:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। महिलाओं के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। छत पर चढ़ कर पथराव कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी की गजरौला थाना क्षेत्र के गांव में रिश्तेदारी है। वह सोमवार को अपनी रिश्तेदारी में आया था। उसका आरोप है कि यहां पर कुछ युवकों ने उसके परिवार और रिश्तेदार महिलाओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। दहशत फैलाने के लिए छत पर चढ़ कर पथराव कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें