अमरोहा के मोहल्ला कुरैशी वाल्मीकि बस्ती में दिलीप और सतीश के परिवार रहते हैं। एक दिसंबर की रात मोहल्ले में तेरहवीं की दावत का कार्यक्रम चल रहा था। दावत में पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले और दोनों परिवारों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।
सूचना पर दरोगा लोकेंद्र कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने का कोशिश की। लेकिन, दोनों पक्ष पुलिस के सामने भी एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करने लगे। घरों की छतों पर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया। घटना से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। लोगों ने अपने घरों में छिपकर जान बचाई और दरवाजे बंद कर लिए। माहौल बिगड़ता देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस पहुंची, जिसे देखकर आरोपी भाग गए।
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में दरोगा लोकेंद्र कुमार की तहरीर पर दिलीप, आनंद कुमार, आशू, अनिल कुमार, सिंबू, दीपू, सौरभ, तिलक और सतीश, मंगल, बॉबी, मुकेश, वासु, आकाश, हैप्पी, अरविंद, कुणाल, मनोज, राज, तुषार और 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।