फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट-पथराव व फायरिंग, प्रधान पति समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरौला में प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। इसके बाद पथराव और फायरिंग भी हुई। विवाद में प्रधान पति समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

घटना विधायक महेंद्र खड़गवंशी के पैतृक गांव अगरौला कला की है। पूर्व प्रधान अंसार के बेटे महताब ने गांव के पास ही नर्सरी लगा रखी है। शनिवार रात को नर्सरी से कुछ यूके लिप्टिस के पौधों को रंजिशन नष्ट कर दिया गया। इसी बात को लेकर रविवार को महताब गांव के कुछ लोगों से पौधे नष्ट करने के बारे में शिकायत करने लगा। इसी को लेकर वर्तमान ग्राम प्रधान पति रिफाकत पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और इसके बाद पथराव भी हुआ। वहीं इस दौरान एक पक्ष पर फायरिंग का भी आरोप है। घटना में महताब, रिफाकत व तहसीन घायल हो गए।
घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। महताब का कहना है कि गोली का छर्रा उसके कंधे में लगा है। हालांकि सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर ध्रुवेंद्र सिंह का कहना चोट के घाव में गोली का छर्रा दिखाई नहीं दिया है। महताब को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों पक्षों के 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि एक तरफ से पूर्व प्रधान अंसार, महताब, यासीन, बाबू, दिलशाद, शमसाद, हसरत व दूसरे पक्ष के इशहाक, प्रधानपति रिफाकत, मोहम्मद, राशिद, आबिद, व नजाकत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें