फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जायदाद के बंटवारे को चले डंडे, दाे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जायदाद के बंटवारे को चले डंडे, दाे घायल
विज्ञापन

हसनपुर। जायदाद के बंटवारे को लेकर परिवार के लोगों में लाठी डंडे चल गए। जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव लठीरा माफी की है। गांव में शीशपाल का परिवार रहता है। शीशपाल का कहना है कि परिवार के लोगों से जायदाद के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार दोपहर को इसी को लेकर कहासुनी हो गई। भाइयों ने लाठी-डंडे मारकर घायल कर दिया। मारपीट में शीशपाल व उसका बेटा राजीव घायल हो गए। घायल कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने घायल को अस्पताल में उपचार कराया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें