फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुकदमेबाजी को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ला नियाजियान में इदरीश शाह खां और आसिम खान का परिवार रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर मुकदमेबाजी चल रही है। एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। जिसे लेकर दोनों पक्षों में रंजिश है। बकरीद वाले दिन शाम 7 बजे दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। एक दूसरे को गाली-गलौज की गई। जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। घटना में दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में इदरीश शाह खां की तहरीर पर सामी, हन्नान, जफर शाह खां, फैसल खान, उरूज, तलत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि असीम खान की तहरीर पर गजनफर शाह खां और इदरीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें