फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे पर बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के खंभे पर तार डालने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक दूसरे पर लोहे की रॉड से हमला किया। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी की है। यहां पर रहने वाले एक परिवार के लोग मंगलवार की दोपहर मोहल्ले में ही दूसरे खंभे से अपना बिजली का तार जुड़वा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका एतराज किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासूनी हो गई। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने दोनों पक्षों में को समझाकर विवाद खत्म करा दिया। लेकिन देर शाम में फिर से दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। एक-दूसरे पर लाठी डंडे और लोहे की रॉड लेकर हमला किया। एक पक्ष की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए। घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग लहूलुहान हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मोहल्ले के संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप और पुलिस के समझाने के बाद बिगड़ते हालात पर काबू पाया। बाद में दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार कराने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष की तरफ से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें