फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सरकार पंचायत चुनाव समय पर कराने के लिए गंभीर : केपी मलिक

Sun, 29 Mar 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। जनपद के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने कहा है कि राज्य सरकार पंचायत चुनाव समय पर कराने के लिए गंभीर है। सरकार पंचायत चुनाव कराने में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को दूर करने में जुटी हुई है। उन्होंने जेवर एयरपोर्ट शुरू होने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भारी उछाल आने का दावा किया।
विज्ञापन

वह पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल के निवास पर मीडिया के लोगों से बात कर रहे थे। प्रभारी मंत्री ने डीएफओ के हवाले से बताया कि सेंचुरी की बाउंड्री कम होने का मुद्दा इको सेंसिटिव जोन की वजह से रूका पड़ा हुआ है। वह इस संबंध में अपने कार्यालय की ओर से केंद्र सरकार से पत्राचार कराएंगे। कहा कि यूजीसी कानून को लेकर भाजपा पूरी तरह गंभीर है। कोई भी कानून जनभावनाओं के अनुरूप ही लागू किया जाएगा।
साथ ही कहा कि शनिवार को जेवर एयरपोर्ट शुरू होने का लाभ पूरे देश को मिलेगा। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में तेजी से उछाल आएगा। एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि को अपना व्यवहार संयमित रखना चाहिए। इस मौके पर सोनिया अग्रवाल, सीमा रानी, अक्षय अग्रवाल, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें