फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पीईटी आज से, आधा घंटा पहले बंद हो जाएंगे केंद्रों के गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार से जिले के 15 केंद्रों पर होगी। प्रत्येक पाली में 7104 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जबकि तीनों परीक्षा दिवसों में कुल 42624 अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने बताया कि पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसमें सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक प्रवेश मिलेगा। दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी, जिसके लिए दोपहर एक से ढाई बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। केंद्रों पर पहचान की जांच, स्क्रीनिंग और बायोमीट्रिक सत्यापन होगा। पहली पाली में सुबह 10 से 11 बजे और दूसरी में दोपहर तीन से चार बजे तक सत्यापन किया जाएगा।
शनिवार को डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने लापरवाही या अनियमितता पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच, ओएमआर शीट भरने, परीक्षा सामग्री की सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिले के केंद्रों को चार जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को पहली पाली के लिए सुबह सात बजे और दूसरी के लिए दोपहर 12 बजे पहुंचना होगा। परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को आयोजित होगी।
-
पीईटी के दौरान शहर में रूट डायवर्जन, ई-रिक्शा और ऑटो पर रोक
अमरोहा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान जाम से बचने और यातायात सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू होगा। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। बंबूगढ़ चौराहे से बिजनौर रोड स्थित रीगल 77 होटल तक ई-रिक्शा और ऑटो का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक सीओ अजय श्रोतिया ने बताया कि जीजीआईसी के अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किंग टीपी नगर पुल के नीचे दोनों ओर होगी। कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के अभ्यर्थी स्कूल परिसर में वाहन खड़े करेंगे। जीआईसी के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे माल गोदाम के खाली मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, आईएम इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू डिग्री कॉलेज और जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के अभ्यर्थियों के वाहन जेएस हिंदू कॉलेज के सामने रामलीला मैदान में खड़े होंगे। संवाद

यह रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
- अमरोहा से मुरादाबाद: नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास और पाकबड़ा होते हुए वाहन मुरादाबाद जाएंगे।
- नौगावां सादात से अमरोहा और मुरादाबाद: वाहन याहियापुर बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।
- नौगावां सादात से दिल्ली: वाहन रज्जाकपुर बाईपास और धनौरा बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।
- अतरासी चौकी से अमरोहा: वाहन एआरटीओ तिराहे से कल्याणपुरा रोड, बंबूगढ़ चौराहा, कांकर सराय और माया धर्मकांटा होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।

- अमरोहा से जोया और दिल्ली: वाहन कांकर सराय से बंबूगढ़ होते हुए जोया की ओर जाएंगे।
- अमरोहा से नौगावां सादात: वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा, कांठ रोड और बाईपास होते हुए जाएंगे।
- जोया से अमरोहा: वाहन बंबूगढ़, कांकर सराय और माया धर्मकांटा होते हुए कैलसा रोड से शहर में प्रवेश करेंगे।

नोट:- ई-रिक्शा और ऑटो के लिए निर्देश: नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर ई-रिक्शा और ऑटो नहीं आएंगे। इन्हें कैलसा बाईपास और कांठ रोड से अपने गंतव्य तक जाना होगा। इसके अलावा बंबूगढ़ चौराहे से रीगल 77 होटल तक ई-रिक्शा और ऑटो पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें