फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आग के हवाले किए गए 54 करोड़ के स्टांप

Sat, 24 May 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कैबिनेट के फैसले के बाद राज्य में 10 से 25 हजार रुपये के स्टांप पेपर को चलन से बाहर किए जाने के फैसले के बाद इन स्टांप को नष्ट करने की कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में लगभग 54 करोड़ रुपये के स्टांप को डीएम द्वारा नामित कमेटी के समक्ष आग के हवाले कर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

ई-स्टांप के चलन में आने के बाद फिजिकल स्टांप की डिमांड कम हो गई थी। मार्च माह में सरकार की कैबिनेट की बैठक में 10 से लेकर 25 हजार रुपये तक के फिजिकल स्टांप को चलन से बाहर करते हुए नष्ट कराए जाने का निर्णय लिया गया था। जिले के कोषागार में लगभग 54 करोड़ रुपये के स्टांप रखे हुए थे। एक निर्धारित समय तक इन स्टांप को कोषागार में वापस किए जाने का विकल्प भी दिया गया था।
जिसके बाद कोषागार में रखे इन स्टांप को नष्ट करने के निर्देश शासन की और से दिए गए थे। जिसमें डीएम ने एडीएम वित्त व राजस्व ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। जिसमें डीएम द्वारा नामित डिप्टी कलक्टर ब्रजपाल सिंह, एआईजी स्टांप अनून सिन्हा, सीओ पंकज त्यागी, सीएफओ अनिल कुमार व एसटीओ कुंदन झा को शामिल किया गया था। समिति के सभी सदस्यों के सामने कलक्ट्रेट में गड्ढा खोदवा कर सभी स्टांप को आग लगाते हुए नष्ट करा दिया गया। इस दौरान समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें