डिडौली। पतेई खालसा और इकोंदा गांव में रामलीला के दौरान रामजन्म और सीताजन्म की लीलाओं का मंचन किया गया। पतेई खालसा में रावण जन्म और रावण-बाणासुर संवाद भी दिखाया गया।
पतेई खालसा में श्री कुंती आदर्श रामलीला मंडल, ब्रजधाम मथुरा-वृंदावन के कलाकारों ने मंचन किया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष शिबेंद्र प्रताप सिंह चौहान, बिजेंद्र सिंह चौहान, रोहित चौहान, कमल सैनी, जगदीश सैनी, सुदेश चौहान, हरप्रसाद गुप्ता, सतीश गुप्ता, रंजीत सिंह और अनिल चौहान मौजूद रहे।
इकोंदा में कमेटी अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान मुन्नू सिंह, करन सिंह, दीपक कुमार, नरेश गुप्ता, विनीत विश्वकर्मा, ओमप्रकाश, राजेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद