फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्पोर्ट्स स्टेडियम को जल्द मिलेंगे क्रिकेट और टेबल टेनिस के कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में युवा खिलाड़ियों को अलग-अलग खेलों के प्रशिक्षण के लिए कोच की सुविधा को बढ़ाया जाएगा। खेल निदेशालय से अनुमोदन के बाद आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। साथ ही कोच की तैनाती के लिए भी डिमांड भेजी जा रही है।
विज्ञापन

फरवरी 2023 में अमरोहा को स्पोर्ट्स स्टेडियम की सौगात मिली थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चेतन चौहान के प्रयास से मालीखेड़ा में स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार किया गया था, लेकिन प्रशिक्षकों की तैनाती न होने से युवाओं को स्टेडियम का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसको देखते हुए सरकार अब स्टेडियम में खेल प्रशिक्षकों की तैनाती कर रही है।
अंशकालिक मानदेय के आधार पर होने वाली नियुक्ति के लिए दो जनवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। फिलहाल स्टेडियम में एथलेटिक्स कोच के रूप में जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, कुश्ती के लिए आंचल की तैनाती है।
विज्ञापन

साथ ही हॉकी कोच के रूप में तैनात फरहत अली का तबादला होने के बाद हॉकी सीखने वाले खिलाड़ियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद खिलाड़ी कोच के रूप में सेवा देने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर खेलने अथवा एनआईएस डिप्लोमाधारी खिलाड़ी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। तैनाती सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाता फर्म टीएंडएम सर्विसेज कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें