फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर में संजीदा और सोनी अव्वल

विज्ञापन
अमरोहा के जेएस हिंदू इंटर कालेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखकर रवाना करते एडीए? - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। जनपदीय विद्यालयीय खेल कूद प्रतियोगिता मंगलवार को हुई। शहर के स्टेडियम में जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेता टीम को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया गया।
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में धनौरा की संजीदा अव्वल, यहां की रिया द्वितीय और गजरौला की काजल तृतीय, 800 मीटर में गजरौला की रिंकी अव्वल, धनौरा की याचना द्वितीय और धनौरा की मुस्कान तृतीय, गोला फेंक में गजरौला की झलक अव्वल, धनौरा की शिल्पी द्वितीय और नारंगपुर की मोनिका तृतीय स्थान पर रही। सीनियर बालिका में 100 मीटर दौड़ में धनौरा की सोनी अव्वल, अमरोहा की हिमानी द्वितीय और गजरौला की प्रीति तृतीय, 200 मीटर में धनौरा की सोनी अव्वल, गजरौला की प्रीति द्वितीय और धनौरा की लकी तृतीय, 800 मीटर में हसनपुर की काजल अव्वल, धनौरा की चंचल द्वितीय और अमरोहा की प्रियांशी तृतीय, गोला फेंक में गजरौला की आकाश संधू अव्वल, नारंगपुर की सोनिका द्वितीय और नारंगपुर की डोली तृतीय स्थान पर रही। जूनियर बालक 800 मीटर दौड़ में अमरोहा के फरमान अव्वल, मूढ़ाखेड़ा के आकाश द्वितीय और बादशाहपुर के संजय तृतीय, गोला फेंक में नारंगपुर के अभिषेक अव्वल, धनौरा के हर्ष द्वितीय और गजरौला के प्रदीप तृतीय, सीनियर बालक में 800 मीटर दौड़ में हसनपुर के अर्जुन अव्वल, नारंगपुर के विपिन द्वितीय और गजरौला के जुनैद तृतीय, गोला फेंक में नारंगपुर के अशोक अव्वल, गजरौला के गगन द्वितीय और धनौरा के पंकज तृतीय जबकि पैदल चाल में नारंगपुर के दीपांशु अव्वल रहे। इस दौरान विधायक राजीव तरारा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गोला, डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, खुर्शीद हैदर जैदी, डॉ. जीपी सिंह, महेश उपाध्याय, आदिल अब्बासी, दिनेश चिकारा, मलखान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें