फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिलेभर में चला विशेष अभियान, 271 वाहनों के काटे चालान

Mon, 03 Mar 2025 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के विभिन्न स्थानों पर दो घंटे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात नियमों का पालन न करने वाले 271 वाहन चालकों का चालान किया, जबकि एक वाहन को सीज किया गया। इसके साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए रविवार को एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर दो घंटे का विशेष अभियान चलाया गया। सार्वजनिक मार्गो, चौराहों व तिराहों पर लगातार भ्रमणशील रहकर पुलिस ने आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्हें यातायात नियमों के पालन करने के लिए बताया। इसमें नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने आदि के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें